छत्तीसगढ़

उत्तर बस्तर कांकेर :जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण 12 से 15 अक्टूबर तक

उत्तर बस्तर कांकेर : जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण 12 से 15 अक्टूबर तक

उत्तर बस्तर कांकेर, 09 अक्टूबर 2026 जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनसंख्या गणना का मैदानी कार्य छत्तीसगढ़ राज्य में जनवरी-फरवरी 2027 में संपादित किया जाएगा। इस कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जनगणना कार्य निदेशालय, रायपुर के निर्देशानुसार जिला स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।

कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री कुन्दन कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रशिक्षण दो बैचों में आयोजित किए जाएंगे। प्रथम बैच का प्रशिक्षण 12 एवं 13 अक्टूबर को तथा द्वितीय बैच का प्रशिक्षण 14 एवं 15 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक जिला कार्यालय कांकेर के सभाकक्ष में आयोजित होगा।

प्रथम बैच में 12 एवं 13 अक्टूबर को आयोजित प्रशिक्षण में अनुविभागीय जनगणना अधिकारियों कांकेर एवं भानुप्रतापपुर, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी (ग्रामीणद्ध कांकेर, सरोना, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकोंदल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं चार्ज जनगणना अधिकारी (शहर) कांकेर, नरहरपुर एवं भानुप्रतापपुर, नायब तहसीलदार एवं अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी कांकेर, सरोना, भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकोंदल तथा जनगणना लिपिक ग्रामीण एवं शहर प्रत्येक चार्ज से एक, तकनीकी सहायक ग्रामीण एवं शहर प्रत्येक चार्ज से एक तथा जिला जनगणना कार्यालय तकनीकी सहायक को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी प्रकार 14 एवं 15 अक्टूबर को आयोजित द्वितीय बैच के प्रशिक्षण में अनुविभागीय जनगणना अधिकारी पखांजूर, चारामा एवं अंतागढ़, तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी (ग्रामीण) पखांजूर, चारामा, अंतागढ़, आमाबेड़ा, कोयलीबेड़ा एवं बांदे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं चार्ज जनगणना अधिकारी (शहर) अंतागढ़, पखांजूर एवं चारामा, नायब तहसीलदार एवं अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी चारामा, जनगणना लिपिक ग्रामीण एवं शहर प्रत्येक चार्ज से एक एवं तकनीकी सहायक ग्रामीण एवं शहर प्रत्येक चार्ज से एक को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। जनगणना कार्य को समय-सीमा में शुद्धता के साथ सम्पन्न कराए जाने के लिए विभिन्न स्तरों के अधिकारियों एवं कार्मिकों के लिए यह प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण एवं अनिवार्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button