छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय…

छत्तीसगढ़/रायपुर :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ की जनता की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अभिनंदन प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा कैबिनेट ने पुलिस आरक्षक के 36 पदों पर पूर्व अग्निवीर सैनिकों की भर्ती को अनुमति प्रदान की है।

जनजाति कार्य विभाग के नाम को मिली मंजूरी… 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि, गृह विभाग में पूर्व अग्निवीरों के लिए कुल 36 पदों पर भर्ती की जाएगी। सरकार के इस फैसले से पूर्व अग्निवीरों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। वहीं, कैबिनेट बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर जनजाति कार्य विभाग करने का फैसला लिया गया है। कैबिनेट बैठक के फैसलों की जानकारी उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने साझा की।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रिपरिषद के फैसलों और चर्चा के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी दी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष जनसेवा को समर्पित किए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अभिनंदन व्यक्त करने के लिए एक प्रस्ताव पारित… 

इसी अवसर पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अभिनंदन व्यक्त करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी लंबे समय तक देश की सेवा करते रहें, यही प्रदेशवासियों की कामना है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए विकास का एक मॉडल प्रस्तुत किया, जिसे बाद में कई राज्यों ने अपनाया। आज उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने देश की आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में भारत अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया में 10वें स्थान पर था।

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में बड़ी प्रगति… 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। उन्होंने सरकार की पुनर्वास नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि, इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रदेश के उन क्षेत्रों में भी विकास की गति तेज हो रही है, जो लंबे समय तक विकास की मुख्यधारा से दूर रहे। उन्होंने कहा कि, अब वंचित क्षेत्रों में विकास की गंगा बहनी शुरू हो गई है। सरकार का प्रयास है कि इन इलाकों के लोगों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचे और उन्हें बेहतर अवसर मिलें।

25 साल की जनसेवा को सलाम… 
साय कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्षों के योगदान को लेकर पारित अभिनंदन प्रस्ताव चर्चा का प्रमुख विषय रहा। मुख्यमंत्री ने इसे छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान और आभार की अभिव्यक्ति बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button