छत्तीसगढ़

सुकमा : नक्सलियों द्वारा जंगलों में छिपाकर रखे गए डम्प से भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार, राउंड और विस्फोटक सामग्री बरामद

छत्तीसगढ़/सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जिले के दुर्गम जंगलों में चलाए गए अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डम्प से भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार, राउंड और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। जब्त सामग्री में बीजीएल सेल, तीर बम और वायरलेस सेट सहित अन्य सामान शामिल हैं।

दुर्गम जंगलों में तलाशी अभियान जारी… 

जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने यह अभियान चलाया। 12 अक्टूबर को किस्टाराम थाना क्षेत्र के पालाचलमा जंगल में कार्रवाई के दौरान नक्सलियों के छिपाए गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री का डम्प बरामद किया गया। यह कार्रवाई सुकमा एसपी मयंक गुर्जर और एएसपी रोहित शाह के मार्गदर्शन में चलाए गए संयुक्त अभियान के तहत की गई। दुर्गम जंगलों में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली।

सुकमा जिले में नक्सलवाद पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं। इन कार्रवाइयों का उद्देश्य नक्सलियों के हथियारों और विस्फोटक सामग्री के नेटवर्क को कमजोर करना तथा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास को मजबूत करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button