छत्तीसगढ़

मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन मोहले समेत तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत, क्षेत्र में शोक की लहर…

छत्तीसगढ़/मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के दशरंगपुर गांव में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन मोहले समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अधीन मोहले, निवासी आवासपारा दशरंगपुर, बल्लू बघेल, पिता तिजऊ राम तथा गंगा राम, निवासी रेहुंटा शामिल हैं। हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक पुन्नूलाल मोहले जिला अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद उन्होंने तीनों मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं विधायक के समर्थक और भाजपा नेता-कार्यकर्ता भी जिला अस्पताल पहुंचने लगे।

 घर के बाहर खड़े थे अधीन मोहले…

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा विधायक पुन्नूलाल मोहले के गृह ग्राम दशरंगपुर में हुआ। उनके भाई अधीन मोहले भी इसी गांव के निवासी थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब 6 बजे अधीन मोहले मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इस दौरान वे अपने घर के बाहर सड़क किनारे खड़े होकर कुछ लोगों से चर्चा कर रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि अधीन मोहले समेत तीन लोगों की जान चली गई।

वाहन की पहचान में जुटी पुलिस…

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन मौके से फरार हो गया। वाहन किसका है, उसे कौन चला रहा था और उसका पंजीयन नंबर क्या है, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी कैमरों में एक पिकअप वाहन नजर आया है, जो तखतपुर की ओर से मुंगेली की तरफ जा रहा था। इसी दौरान दशरंगपुर में हादसा होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और वाहन की पहचान करने के साथ ही चालक की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि, फुटेज में नजर आए वाहन की दुर्घटना में संलिप्तता की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

क्षेत्र में शोक की लहर….

एक ही हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर से दशरंगपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है। विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन मोहले एवं दो अन्य की आकस्मिक निधन से उनके परिजनों, परिचितों और समर्थकों में दुख व्याप्त है। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधायक ने तीनों मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

आज दोपहर 3 बजे होगा अधीन मोहले का अंतिम संस्कार

विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन मोहले का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे उनके गृह ग्राम दशरंगपुर में किया जाएगा। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। वहीं, पुलिस फरार पिकअप वाहन और उसके चालक का पता लगाने के लिए जांच में जुटी हुई है। अब पुलिस जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों और जिम्मेदार वाहन चालक के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

आज गृह ग्राम में होगा अधीन मोहले का अंतिम संस्कार

विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन मोहले का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे उनके गृह ग्राम दशरंगपुर में किया जाएगा। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों और परिचितों में शोक व्याप्त है। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से हुए इस हादसे ने क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। हादसे के बाद वाहन चालक फरार है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button