छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ओर सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू का 25 अक्टूबर को दो दिवसीय रायपुर दौरा…लगातार होंगा बैठकों का दौर…

छत्तीसगढ़/रायपुर : प्रदेश भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एवं सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू के साथ 25 अक्टूबर से दो दिनों के छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। दो दिनों तक लगातार कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मैराथन बैठकों का दौर चलेगा। नई नियुक्ति के बाद से ही प्रदेश प्रभारी के दौरे को लेकर लगातार चर्चा हो रही थी। अब नवरात्रि के बाद नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी का आना तय हो गया है। वह सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू के साथ 25 अक्टूबर की सुबह रायपुर पहुंचेंगी। विमानतल पर ही उनके बड़े स्वागत की तैयारी प्रदेश संगठन कर रहा है।

रायपुर में लगातार होंगी बैठकें… 

प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी के रायपुर आते ही ठाकरे परिसर में 25 अक्टूबर से ही बैठकों का दौर प्रारंभ होगा। इसमें प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, नए संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित संगठन के महामंत्रियों के साथ पहले बैठक होगी। इसके बाद लगातार अलग-अलग बैठकें होंगी। इसमें मुख्यमंत्री साय, प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों और सांसदों के साथ भी बैठक होगी। इसी के साथ संभाग, जिलों के प्रभारी, सह प्रभारी, जिलाध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के संयोजक और सह संयोजक भी शामिल रहेंगे। प्रदेश संगठन के सभी पदाधिकारियों के साथ भी बैठक होगी। कोर ग्रुप की बैठक अलग से होगी।

पुराने दिग्गज नेताओं से होगी अलग से चर्चा… 

सबसे अहम बात यह है कि 2028 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश के ऐसे पुराने दिग्गज नेता जिनके पास इस समय कोई जिम्मेदारी नहीं है, उनके साथ अलग से बैठक होगी। इस बैठक में दिग्गज नेताओं के साथ प्रदेश प्रभारी की वन टू वन बात होगी। संभावना है कि मिशन 2028 को देखते हुए चर्चा के बाद पुराने दिग्गज नेताओं को भी बड़ा जिम्मा दिया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button