छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सड़क हादसे में घायल युवक को देख रुकवाया काफिला, तत्काल घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

छत्तीसगढ़/चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी में क्षेत्रीय प्रवास के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल प्रवीण खूंटे को देखकर तत्काल सहायता प्रदान की और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
पेश की मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल…
मंत्री ने इस घटना के जरिए आम लोगों से भी मानवीय संवेदनशीलता और सामाजिक दायित्व निभाने की अपील की है। चिरमिरी में क्षेत्रीय प्रवास के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की नजर सड़क दुर्घटना में घायल प्रवीण खूंटे पर पड़ी। स्थिति को देखते हुए उन्होंने तत्काल सहायता उपलब्ध कराई और घायल को जिला अस्पताल चिरमिरी पहुंचाने में मदद की, ताकि उन्हें समय पर उपचार मिल सके।
हादसे में घायलों की मदद को बढ़ाएं हाथ- मंत्री
इस घटना की जानकारी मंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से साझा की। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि सड़क दुर्घटना में किसी व्यक्ति को घायल अवस्था में देखें, तो अनदेखा कर आगे न बढ़ें। तत्काल एंबुलेंस को सूचना दें और सुरक्षित तरीके से घायल को चिकित्सा सहायता दिलाने में सहयोग करें। सड़क दुर्घटना के बाद समय पर मिलने वाली मदद घायल व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। ऐसे में जागरूक नागरिक बनकर जरूरत के समय सहायता के लिए आगे आना हम सभी का सामाजिक दायित्व है।



