नवदशकोत्सव पर बनी एग्जीबिशन रहेगी आकर्षण का केंद्र

– नवदशकोत्सव पर बनी एग्जीबिशन रहेगी आकर्षण का केंद्र
– मेहमानों को विशेष रूप से सौर ऊर्जा से बना सात्विक भोजन परोसा जाएगा
– इंदौर के शक्ति निकेतन होस्टल की कुमारियां देंगी मनमोहक प्रस्तुति
– प्रेरक वक्ता ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी बताएंगी खुशनुमा जीवन के मंत्र

आबूरोड। वैश्विक शिखर सम्मेलन में अध्यात्म, पर्यावरण, धर्म-संस्कृति से लेकर विश्व शांति और विश्व नवनिर्माण आदि विषयों पर विद्वानों द्वारा चिंतन-मंथन किया जाएगा। वहीं रात में सांस्कृतिक संध्या में एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुति दी जाएंगी। इसमें विशेष रूप से इंदौर के शक्ति निकेतन होस्टल की कुमारियां की प्रस्तुति मनमोहक रहेगी। यह कुमारियां पिछले एक माह से दिन-रात रिहर्सल कर रही हैं। इन प्रस्तुतियों में देवी महिमा, शिव तांडव, देशभक्ति से लेकर नशामुक्ति का संदेश शामिल रहेगा।

बता दें कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक विशाल चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश-विदेश से छह हजार से अधिक मेहमान भाग लेंगे। स्वागत सत्र 23 अक्टूबर को शाम 6.30 बजे से होगा। सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ 24 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से होगा। इसकी एक विशेषता यह भी है कि आने वाले मेहमानों को सौर ऊर्जा से बना सात्विक भोजन परोसा जाएगा। महाराष्ट्र के युगांधर वाद्य पाठक प्रतिष्ठान के कलाकार ग्रांड नाद उत्सव की प्रस्तुति देंगे। 90 ब्रह्माकुमारीज़ नाम से सेल्फी पाइंट भी बनाया गया है।
एग्जीबिशन में दिखेगी नवदशकोत्सव की यात्रा-
संस्थान के अतिरिक्त महासचिव डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने बताया कि पहली बार प्रकाश स्तंभ पर ब्रह्माकुमारीज़ की स्थापना वर्ष 1936 से लेकर अब तक 2026 की सेवा यात्रा की एग्जीबिशन कलात्मक तरीके से लगाई जा रही है। इसमें भारत के विभिन्न स्थानों पर सेवाकेंद्रों की स्थापना से लेकर विदेश यात्रा की झलक दिखाई जाएगी। संस्थान की वरिष्ठ दादियों ने कैसे विपरीत परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच भारतीय पुरातन संस्कृति अध्यात्म और राजयोग मेडिटेशन का संदेश विश्व के कोने-कोने में पहुंचाया इसे प्रदर्शित किया जाएगा।
स्प्रीचुअल टॉक से मिलेगा समस्याओं का समाधान-
ब्रह्माकुमारीज़ की ऑइकान, प्रेरक वक्ता बीके शिवानी दीदी की क्लास 23 अक्टूबर को शाम 4.30 बजे से 5.30 बजे तक रहेगी। अवेकनिंग द सेल्फ विषय पर आयोजित इस विशेष स्प्रीचुअल सेशन में मेहमानों को जीवन की अनसुलझी समस्याओं के समाधान मिल सकेंगे। रुस सेंट पीटर्सबर्ग की निदेशिका बीके संतोष दीदी ब्रह्माकुमारीज़ की अध्यात्म यात्रा के 90 पर प्रकाश डालेंगी।
योगा और एक्सरसाइज-
23 से 26 अक्टूबर तक रोजाना सुबह 6.30 बजे से सुबह 7 बजे तक योगा और एक्सर साइज की क्लास रहेगी। इसमें योगा गुरु एवं मिस इंडिया अर्थ डॉ. तेजस्विनी मनोग्ना योग के विभिन्न आसन सिखाएंगी तो फिटनेस एक्सपर्ट बीके सुजाता राठी एक्ससाइज के टिप्स देंगी।



