छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का आज से दो दिवसीय बिलासपुर दौरा…

 छत्तीसगढ़/बिलासपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज और कल बिलासपुर दौरे पर रहेंगे। वे आज शाम 4 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और रात 7 से 8 बजे तक कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बौद्धिक वर्ग को संबोधित करेंगे। वे इसी परिसर में रात्रि विश्राम करेंगे।

कार्यक्रम में युवाओं को संगठन से जुड़ने और सामाजिक कामों में भाग लेने के टिप्स दे सकते हैं। दौरे को देखते हुए संघ के पदाधिकारी और जिला प्रशासन तैयारियों में जुटे हैं। भागवत की सुरक्षा के लिए सरस्वती शिशु मंदिर परिसर, आसपास के इलाकों और रेलवे स्टेशन पर चौकसी बढ़ाई गई है। कल 23 अक्टूबर को प्रांत कार्यकारिणी की बैठक होगी। 

संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत नागपुर से गोंडवाना एक्सप्रेस से रवाना होकर शाम करीब 4 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे कोनी जाएंगे। वहां शाम 7 से 8 बजे तक बौद्धिक वर्ग को संबोधित करेंगे। डॉ. भागवत देश और समाज से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखेंगे। साथ ही भविष्य की रूपरेखा पर मार्गदर्शन देंगे। इसके बाद एक दौर की बैठक होगी।

डॉ. मोहन भागवत दूसरे दिन छत्तीसगढ़ प्रांत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इसमें बिलासपुर नगर के 11 उपनगरों सहित पूरे छत्तीसगढ़ के संघ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। शुक्रवार को प्रांत और विभाग स्तर की बैठकें होंगी। इनमें संघ के शताब्दी वर्ष के तहत तय किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। प्रांत, विभाग और योजना प्रमुख अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे। इन बैठकों के बाद भविष्य की रणनीति भी तय की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button