छत्तीसगढ़

बैक टू नेचर सोसायटी के कलम आदान-प्रदान कार्यक्रम में एडेनियम पौधे की देखभाल की जानकारी दी गई

बैक टू नेचर सोसायटी के कलम आदान-प्रदान कार्यक्रम में एडेनियम पौधे की देखभाल की जानकारी दी गई

रायपुर। बैक टू नेचर सोसायटी द्वारा आयोजित पौधों की कलम के आदान-प्रदान कार्यक्रम में अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी ने रायपुर के गार्डन एवं प्रकृति प्रेमियों से आग्रह किया कि वे अपनी गृह वाटिका और गार्डन की अच्छी तैयारी करें। गार्डन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल होने पर ग्रुप में साझा करें, ताकि विशेषज्ञों द्वारा उचित मार्गदर्शन एवं समाधान दिया जा सके।

कार्यक्रम में गार्डन विशेषज्ञ श्रीमती चेतन बंछोर ने एडेनियम (डेजर्ट रोज) पौधे की देखभाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एडेनियम अपने सुंदर फूलों और मोटे तने के कारण काफी लोकप्रिय सजावटी पौधा है। इसके मोटे तने को कॉडेक्स कहा जाता है, जिसमें यह पानी जमा करके रखता है। इसके फूल गुलाबी, लाल, सफेद सहित कई रंगों में खिलते हैं।

उन्होंने बताया कि एडेनियम को अच्छी धूप की आवश्यकता होती है। मिट्टी पूरी तरह सूखने के बाद ही पानी देना चाहिए, क्योंकि लगातार गीली मिट्टी रहने से इसकी जड़ें सड़ सकती हैं। पौधे के लिए ऐसी मिट्टी और गमले का उपयोग करना चाहिए, जिसमें से पानी आसानी से निकल सके। समय-समय पर शाखाओं की कटाई-छंटाई करने से पौधा घना और आकर्षक बनता है। उन्होंने यह भी बताया कि अधिक बारिश और पानी भराव से पौधे को बचाना जरूरी है। उचित देखभाल से एडेनियम कई वर्षों तक सुंदर फूल दे सकता है।

कार्यक्रम में मोहन वर्ल्यानी ने स्वागत किया, आर.के. जैन ने आभार व्यक्त किया तथा राम खटवानी ने मंच संचालन किया ।इस अवसर पर शिल्पी नागपुरे ,सर्वत्र सेठी, ममता मिश्रा, सुधा केसरवानी, अभिलाषा पंडा एवं एल.के. महावर सहित अनेक प्रकृति प्रेमी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button