छत्तीसगढ़

भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 वर्ष की उम्र में निधन…

छत्तीसगढ़/रायपुर : दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में चल रहा था, जहां शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।

दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का पार्थिव शरीर 31 अक्टूबर को विमान से रायपुर लाया जाएगा। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के बाद उनके पैतृक ग्राम भेण्ड्रा (गुंडरदेही, जिला बालोद) में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पैतृक ग्राम में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार…

इसके बाद पार्थिव शरीर जवाहर नगर, दुर्ग से उनके पैतृक ग्राम भेण्ड्रा में दोपहर 2 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button