छत्तीसगढ़

Amit Shah पहुंचे रायपुर…राज्योत्सव 2026 के समापन कार्यक्रम में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़/रायपुर : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार दोपहर छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे. एक दिवसीय प्रवास में वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. रायपुर एयरपोर्ट से सीधे अमित शाह पंडरी स्थित निजी अस्पताल पहुंचेंगे, जहां लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्योत्सव 2026 के समापन कार्यक्रम में मुख्य अथिति के तौर पर शामिल होंगे.

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का किया स्वागत…

केंद्रीय गृहमंत्री शाह के आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वागत किया. उन्होंने आधिकारिक सोशल मीडिया पर लिखा कि माता कौशल्या की पावन भूमि और प्रभु श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ आगमन पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का हार्दिक अभिनंदन. छत्तीसगढ़ के प्रति आपका आत्मीय स्नेह हम सभी के लिए शक्ति और विश्वास का संबल है. प्रदेश की शांति, सुरक्षा और विकास के प्रति आपकी प्रतिबद्धता एवं सतत सहयोग विकसित छत्तीसगढ़ के हमारे संकल्प को नई शक्ति और प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को नया विश्वास प्रदान करता है. छत्तीसगढ़ महतारी की इस पुण्य धरा पर आपका समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हृदय से स्वागत है.

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 12:55 बजे दिल्ली स्थित 6A, कृष्णा मेनन मार्ग से रवाना होंगे. दोपहर 1:15 बजे पालम एयरफोर्स टेक्निकल एरिया पहुंचेंगे. यहां से दोपहर 1:20 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे. उनके दोपहर 3:05 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है. एयरपोर्ट से वे सड़क मार्ग से मंडी रोड, पंडरी स्थित निजी अस्पताल जाएंगे. दोपहर 3:30 बजे अस्पताल पहुंचने के बाद शाम 5 बजे तक लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे.

अस्पताल कार्यक्रम के बाद अमित शाह शाम 5:05 बजे सड़क मार्ग से नया रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन के लिए रवाना होंगे. शाम 5:30 बजे वहां पहुंचने के बाद 5:35 से 5:45 बजे तक विकसित भारत संकल्प पार्क (पीपल वन) का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद शाम 5:50 बजे पीपल वन से रवाना होकर राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे.

राज्योत्सव 2026 में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री शाम 5:55 बजे नया रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे. यहां शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे. इस दौरान महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त किश्त जारी करेंगे. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रात 8 बजे सड़क मार्ग से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. रात 8:15 बजे एयरपोर्ट पहुंचने और 8:20 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button