छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में दर्दनाक हादसा…पिता-पुत्र की मौत, मां गंभीर

छत्तीसगढ़/बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। वहीं महिला जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। अब इस घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है।

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से हाईटेंशन लाइन से भीषण आग निकल रही है और आग घर की बालकनी में फैल जाती है। वहीं आसपास मौजूद लोग यह नजारा देखकर कांप उठते हैं।

बता दें कि नेहरू चौक में घर के बाहर से हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही है। यह तार घर से महज पांच फीट की दूरी पर है। शुक्रवार सुबह घर में जाला साफ करते हुए राकेश गुप्ता पहले करंट की चपेट में आए, जिन्हें बचाने के चक्कर में पत्नी वर्षा और बेटा ईशान भी झुलस गए।

घटना की जांच में जुटी पुलिस…

इस घटना में पिता और पुत्र की मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने भी इस घटना की जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button