मध्यप्रदेश

Raja Raghuvanshi की मां ने कहा – सोनम का भाई साथ में उज्जैन नहीं गया होता तो वही हत्या करा देती Sonam

मध्यप्रदेश के इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच जारी है। इस बीच राजा रघुवंशी की मां ने कहा की राजा और सोनम शादी के बाद उज्जैन गए थे तो वहा से एक काले कलर का पुतला खरीद कर लाए थे। सोनम संभवतः उज्जैन में पिस्तौल से हमला करा सकती थी।

राजा रघुवंशी की मां ने कहा, शादी के बाद सोनम ने उज्जैन जाने की योजना बनाई थी। फिर सोनम के भाई का भी उज्जैन जाने का प्लान बन गया। राजा की मां ने आरोप लगाया कि अगर सोनम का भाई साथ नहीं जाता तो उसी दिन वह हत्यारों से राजा की हत्या करा देती।

राजा की मां ने बताया कि, सोनम ने उज्जैन जाने की योजना अचानक बनाई थी। वहीं से एक गुड़िया राजा को घर के दरवाजे पर बांधने को दी थी। यह भी आरोप है कि उज्जैन में राजा के साथ कोई तांत्रिक क्रिया की गई, जब से वो उज्जैन से लौटा था, तभी से वो बदला सा नजर आ रहा था। राजा रघुवंशी के पारिवारिक पंडित अजय दुबे ने कहा कि मैंने कुंडली के आधार पर 8 से 10 आरोपी बताए थे। अभी एक महिला और सामने आ सकती है। पंडित अजय ने कुंडली की सत्यता और ग्रहों के आधार पर खुलासा किया था।

आपको बता दें कि इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (30) और सोनम रघुवंशी (25) की 11 मई को इंदौर में शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए मेघालय पहुंचे। 22 मई को शिलांग के मावलखियाट गांव स्थित शिपारा होम स्टे में रुके। 23 मई को सोनम ने 3 साथियों के साथ मिलकर राजा की हत्या कर दी और शव को गहरी खाई में फेंककर लापता हो गई। 2 जून को राजा का शव सोहरा के वेई सावडोंग झरने के पास एक गहरी खाई से बरामद हुआ।

अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार…

सोनम ने अपने आशिक राज कुशवाह (21) के साथ राजा की हत्या का प्लान बनाया था। राज ने भी अपने तीन दोस्तों आनंद सिंह कुर्मी (23), आकाश राजपूत (19) और विशाल सिंह चौहान (22) को राजा की हत्या के लिए भेज दिया था। इस हत्याकांड मामले में अब तक कुल 8 आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसमें मर्डर केस की मास्टरमाइंड राजा की पत्नी सोनम और उसका प्रेमी राज कुशवाह, आनंद सिंह कुर्मी, आकाश राजपूत और विशाल सिंह चौहान हैं। इसके अलावा इंदौर का प्रॉपर्टी डीलर शिलोम जेम्स, चौकीदार बलबीर सिंह और लोकेंद्र सिंह तोमर को भी गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button