छत्तीसगढ़

भिलाई में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को मारी टक्कर, मौके पर पति-पत्नी की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया…

छत्तीसगढ़/दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया. अज्ञात ट्रक ने स्कूटी पर जा रहे पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई दोनों की 2 महीने पहले ही शादी हुई थी वही आक्रोशित परिजनों ने नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस की काफी समझाइश के बाद हाइवे खाली कराया गया घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है ।

जानकारी के मुताबिक, भिलाई के वार्ड 13 कोहका निवासी शिवकुमार कुर्रे और उनकी पत्नी मुस्कान कुर्रे अपने रिश्तेदार लव कुमार डाहरे के घर से डिनर कर के लौट रहे थे. रात 11 बजे खुर्सीपार में क्रॉस ओव्हर ब्रिज के पहले ही अज्ञात ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी. हादसे में घटनास्थल पर ही दंपति की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, पीएम के लिए भेजे गए शव… 

लोगों से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल में भेज दिया.

आक्रोशित परिजनों का चक्काजाम…

घटना के बाद आक्रोशित परिजनो ने हाइवे पर चक्का जाम कर दिया. आरोपी ट्रक ड्राइवर को पकड़ने और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने चक्काजाम किया. पुलिस ने परिजनों को समझाइश दी और मामले को शांत कराया. पुलिस की काफी समझाइश के बाद स्थिति को नियंत्रित किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button