कोंडागांव के सारबेड़ा में भीषण सड़क हादसा…दो महिला की मौके पर मौत, कार चालक युवक घायल…

छत्तीसगढ़/ कोंडागांव : जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सारबेड़ा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि रायपुर से कोंडागांव की ओर जा रही कार क्रमांक सीजी 06 जीवी 4129 के चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। जिससे कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक मानस ठाकुर गम्भीर रूप से घायल हो गया।
इधर घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों मृतिकाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भिजवाया। साथ ही घायल चालक को उपचार हेतु फरसगांव अस्पताल में उपचार जारी है। मृतिकाओं कि पहचान शर्मिला सरकार व राजेश्वरी ठाकुर निवासी कोंडागांव के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले में मर्ग पंचनामा तैयार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।



