छत्तीसगढ़

छेड़ीखेड़ी में अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के बाहर शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

छत्तीसगढ़/रायपुर। तेज रफ्तार अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर मारी। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य युवक घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा। पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी की ट्रक ने ही युवकों को रौंदा है। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार को अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी छेड़ीखेड़ी के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया और मुआवजा देने की मांग की। कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष पप्पू बंजारे के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में बैठकर उनका समर्थन किया।

जानकारी के मुताबिक, गोलू यादव और राजू यादव टेंट लगाने का काम करते थे। दोनों रोज की तरह काम खत्म कर सिब्बल ग्रीन से अपने घर लौट रहे थे। सोमवार देर रात सरीखेड़ी के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। गोलू यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राजू यादव ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं मोंटू यादव घायल हुआ है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार…

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद सरीखेड़ी और अग्रसेन धाम चौक क्षेत्र की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही आम बात है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस इलाके में कड़े ट्रैफिक नियम लागू किया जाए और निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

परिवार को दिया जाए उचित मुआवजा : कांग्रेस

कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष पप्पू बंजारे ने कहा है कि अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी की ट्रक ने दो युवकों की जान ले ली। इस हादसे से दो परिवारों में मातम पसरा हुआ है। उन्होंने कंपनी से मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने की भी मांग प्रशासन से की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button