खातेगांव के चार युवक नर्मदा नदी में नहाने उतरे तभी हुआ दर्दनाक हादसा…तीन की मौत

मध्यप्रदेश/देवास : नर्मदा नदी में नहाने गए चार युवक तभी हुआ बड़ा हादसा नहाने के दौरान तीन युवक पानी में डूब गए जबकि एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया। हादसे के बाद परिजनों समेत पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
यह पूरा मामला खातेगांव क्षेत्र के राजौर का है। जानकारी के मुताबिक, खातेगांव के चार युवक गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे नर्मदा नदी में नहाने उतरे थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से चारों डूबने लगे। मौके पर मौजूद स्थानीय नाविकों और ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। करीब 15 फीट गहरे पानी से तीन युवकों के शव बाहर निकाले गए, जबकि एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया।
मृतकों की पहचान- सनी और गोलू निवासी खातेगांव और आयुष निवासी ग्राम कणा के रूप में हुई है। वहीं विवेक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



