अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज भिलाई द्वारा भव्य योग महोत्सव का आयोजन…

छत्तीसगढ़/भिलाई, 19 जून 2026- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज भिलाई सेक्टर 7 स्थित मुख्य सेवाकेंद्र राजयोग भवन द्वारा स्व. राजेश पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-2 विशाल परिसर में 21 जून रविवार प्रातः 5:00 बजे से भव्य योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
इस विशेष योग कार्यक्रम का उद्देश्य योग एवं राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य, श्रेष्ठ संकल्पों का प्रभाव तनावमुक्त सकारात्मक जीवन शैली रहेगा।
संगठित योग कार्यक्रम में हजारों ब्रह्मावतस एवं योग प्रेमी सामूहिक योगाभ्यास और राजयोग मेडिटेशन का अनुभव करेंगे।
आयोजन का मुख्य विषय “संगठन और श्रेष्ठ संकल्प की शक्ति” रहेगा।
संगठन एवं श्रेष्ठ संकल्पों की शक्ति से चिंता, तनाव और नकारात्मकता को दूर कर जीवन में श्रेष्ठ परिवर्तन, सकारात्मक सोच और आंतरिक शांति का अनुभव किया जा सकता है। यही सहज राजयोग मेडिटेशन का वास्तविक स्वरूप है।
राजयोग मेडिटेशन से उत्पन्न होने वाले सकारात्मक शक्ति-प्रकम्पनों एवं उनके प्रभावों को अनुभव करने हेतु विभिन्न विज्ञान क्षेत्रों के रिसर्च स्कॉलर्स एवं शोधकर्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
सेवा केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस विशाल योग कार्यक्रम का लाभ लेने सभी प्रतिभागियों से विशेष अनुरोध है की कार्यक्रम से एक दिन पूर्व रात्रि में मोबाइल फोन, सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप का उपयोग न करें, जिससे मन अधिक शांत एवं एकाग्र रह सके।
तन और मन की श्रेष्ठ सकारात्मक ऊर्जा संबंधों को भी स्वस्थ बना देती है।
सभी ब्रह्मा वत्स और प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे श्वेत वस्त्र धारण करके प्रातः 5 बजे समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुँचें, अपने साथ पानी की बोतल अवश्य लाएँ तथा कार्यक्रम के दौरान मोबाइल फोन को साइलेंट मोड पर रखें।



