छत्तीसगढ़

आपातकाल के विरोध में रायपुर में भाजपा ने निकाला मौन जुलूस…

छत्तीसगढ़/रायपुर : देश में लगाए गए आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी 25 जून को काला दिवस के रूप में मना रही है। इसके पूर्व बुधवार को भाजपा रायपुर जिला इकाई ने आपातकाल के विरोध में मौन जुलूस निकालकर लोकतंत्र की रक्षा का संदेश दिया।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर केंद्रीय जेल परिसर से कोर्ट परिसर तक मौन मार्च किया। जुलूस का नेतृत्व विधायक पुरंदर मिश्रा और मोतीलाल साहू ने किया। मौन जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल रहे। हाथों में तख्तियां, बैनर और मशाल लेकर कार्यकर्ताओं ने आपातकाल को लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला बताते हुए उसका विरोध दर्ज कराया।

आपातकाल को बताया इतिहास का काला अध्याय…

भाजपा नेताओं ने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन केंद्र सरकार द्वारा देश में आपातकाल लागू किया गया था। इस दौरान नागरिक अधिकारों को सीमित कर दिया गया था और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया था। यह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय है, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता। आपातकाल के दौर में जिन लोगों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया, उनका योगदान देश के लिए प्रेरणास्रोत है। पार्टी द्वारा 25 जून को “काला दिवस” के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अमित मैशेरी, उपाध्यक्ष सत्यम दूबा, नवीन शर्मा, अकबर अली, पन्ना दुबे, पुष्पेंद्र उपाध्याय, रोहित द्विवेदी, राजकुमार राठी, अखिलेश कश्यप, ओमप्रकाश साहू, अर्पित सूर्यवंशी, सीमा साहू, अंबिका यदु, बृजेश अग्रवाल एवं जिला, मंडल, मोर्चा के पदाधिकारी बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button