छत्तीसगढ़ कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट…

छत्तीसगढ़/रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रायपुर केंद्र ने 3 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
बिलासपुर और मुंगेली जिलों में भारी से अति भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट, जबकि प्रदेश के अन्य लगभग 20-21 जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट घोषित किया गया है। प्रभावित क्षेत्र: सरगुजा, रायपुर, और बिलासपुर संभाग में पिछले 24 घंटों के दौरान जोरदार बारिश दर्ज की गई है।जलभराव और उफान: बलरामपुर, सरगुजा आदि जिलों में लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं और कुछ जगहों पर यातायात या पुलिया प्रभावित हुई है।



