छत्तीसगढ़

गुरु बालदास के बेटे, मंत्री खुशवंत साहब के भाई ढाल दास कांग्रेस में हुए शामिल…पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने…

रायपुर : छत्तीसगढ़ की सियासत में खलबली मचाने वाली एक खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरुओं में से एक गुरु बालदास के बड़े बेटे और मंत्री गुरु खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है।

भूपेश के निवास में हुआ प्रवेश कार्यक्रम… 
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में आयोजित एक कार्यक्रम में उनका कांग्रेस प्रवेश हुआ। भूपेश बघेल ने उन्हें पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया। ढाल दास के कांग्रेस प्रवेश से सियासी खलबली मची हुई है।

कांग्रेस मान रही बड़ी सफलता… 

बड़े भाई के भाजपा सरकार में मंत्री रहते ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने को बउ़ी सियासी घटनाक्रम माना जा रहा है। उनके परिवार की सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखते हुए उनका प्रवेश कांग्रेस के लिए भी बड़ी सफलता मानी जा रही है।

गुरु बालदास का समाज में खासा प्रभाव… 

उल्लेखनीय है कि, मध्य छत्तीसगढ़ में गुरु बालदास का सतनामी समाज में अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है। उनके एक बेटे गुरु खुशवंत साहब भाजपा सरकार में मंत्री हैं। ऐसे में परिवार के वरिष्ठ सदस्य ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने से प्रदेश की राजनीति में इसके संभावित असर को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा होना स्वाभाविक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button