छत्तीसगढ़

भारत स्काउट-गाइड छत्तीसगढ़ द्वारा रायपुर में राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन…210 स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर, स्काउटर एवं गाइडर शामिल हुए।

छत्तीसगढ़/रायपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भारत स्काउट-गाइड छत्तीसगढ़ द्वारा रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के दोनों विकासखंडों से 210 स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर, स्काउटर एवं गाइडर शामिल हुए।

एकता और सद्भाव का दिया संदेश… 

बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा सहित अन्य अतिथि शामिल हुए। विभिन्न धर्मों की प्रार्थनाओं के माध्यम से देश की एकता, सद्भाव, भाईचारे और सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त भागवत शरण सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। गांधी जी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा का मार्ग दिखाया, वहीं शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का आदर्श प्रस्तुत किया।

गांधी-शास्त्री के विचारों को अपनाने का आह्वान… 

उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड आंदोलन का मूल उद्देश्य भी सेवा, अनुशासन, चरित्र निर्माण और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। सर्वधर्म प्रार्थना सभा जैसे आयोजन बच्चों और युवाओं में आपसी सम्मान, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने जिले के स्काउट-गाइड से गांधी जी और शास्त्री जी के विचारों को अपने व्यवहार और सेवा कार्यों में उतारने का आह्वान किया।

भागवत शरण सिंह ने सफल सहभागिता पर दी बधाई…

दोनों विकासखंडों से बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड और रोवर-रेंजर की सहभागिता को लेकर जिला मुख्य आयुक्त भागवत शरण सिंह ने सभी पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सेवा और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाकर ही स्काउटिंग के मूल उद्देश्य को सार्थक किया जा सकता है। उन्होंने भविष्य में भी जिले  को सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, आपदा प्रबंधन एवं जनजागरूकता के कार्यों से जोड़ने की बात कही।

शिक्षा अधिकारियों का मिला मार्गदर्शन… 
जिले की सहभागिता जिला मुख्य आयुक्त भागवत शरण सिंह के निर्देशन से – जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त उपेंद्र कुमार देवांगन, खैरागढ़ विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं पदेन सहायक जिला आयुक्त गाइड नीलम राजपूत तथा छुईखदान विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं पदेन सहायक जिला आयुक्त स्काउट प्रशांत चिर्तवकर के मार्गदर्शन में रही।

जिले के पदाधिकारी एवं सदस्य हुए शामिल… 

कार्यक्रम में जिला मुख्य आयुक्त भागवत शरण सिंह, प्राचार्य कमलेश्वर सिंह, बीआरसी छुईखदान दुष्यंत शर्मा, जिला सचिव कृष्ण कुमार वर्मा, जिला संगठन आयुक्त स्काउट धनुष सिन्हा, जिला संगठन आयुक्त गाइड सरस्वती बांते, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट विशाल ठाकुर, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड शकुंतला ठाकुर, छुईखदान विकासखंड सचिव पौर्णिमा नेताम, खैरागढ़ विकासखंड सचिव सुनील गुनी सहित नीलू सिंह, द्वारिका प्रसाद जंघेल, कुशाल सिंह धुर्वे, शैलेन्द्र मानिकपुरी, राकेश कौशल, अश्वनी धुर्वे, मिथलेश पटेल, रुकम साहू, जयंत वर्मा, आशीष पटेल, शरद नेताम, अमर दास चेलक सहित सीनियर रोवर एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button