धर्म-आध्यात्म

शांति सरोवर में 45 कन्याओं का ईश्वरीय समर्पण…चुना विश्व कल्याण का मार्ग

– शांति सरोवर में 45 कन्याओं का ईश्वरीय समर्पण…

 – उच्च शिक्षित कन्याओं ने चुना विश्व कल्याण का मार्ग…

– माता-पिता ने गर्व के साथ किया बेटियों को समर्पित…

– कन्याओं का समर्पण विश्व परिवतन के कार्य में बनेगा सहयोगी- ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी

 रायपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शांति सरोवर परिसर में आज 45 कन्याओं का ब्रह्माकुमारी के रूप में भव्य समर्पण समारोह आयोजित किया गया। इस गरिमामय आयोजन में माता-पिता ने अपनी बेटियों का हाथ संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी जयन्ती दीदी के हाथ में सौंपकर उनको विश्व कल्याण की सेवा के लिए ईश्वरीय मार्ग पर समर्पित किया।

संस्था की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी जयंती दीदी ने समर्पित होने वाली कन्याओं के इस महान निर्णय की सराहना करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने आशीर्वाद देते हुए कहा कि इन बहनों की नम्रता, पवित्रता और समरसता की शक्ति से ही विश्व में सुख और शांति की पुनस्र्थापना होगी और परमात्मा कदम-कदम पर उनका मार्गदर्शन कर उन्हें सफलता के शिखर पर ले जाएँगे।

उन्होने कहा कि जब 45 बहनें एक साथ एकत्र होकर यह दृढ़ संकल्प करती हैं कि वे अपना सब कुछ परमात्मा के कार्य में समर्पित करेंगी तो इससे अधिक खुुशी की बात कोई नहीं हो सकती। ये बहनें न केवल अपना व्यक्तिगत जीवन ही सफल कर रही हैं बल्कि अपनी शुद्ध भावना और शुभ चिंतन की शक्ति से कलयुग के अंधकार को मिटाकर एक नए सतयुगी विश्व की स्थापना के निमित्त बन रही हैं।

इंदौर जोन की निदेशिका हेमलता दीदी ने कहा कि इन कुमारियों ने किसी के दबाव में आकर नही बल्कि स्वेचछा से अपने जीवन को परमात्मा पर न्योछावर करने का निर्णय लिया है। इस प्र्रकार केवल 45 बहनें ही समर्पित नहीं हुई हैं बल्कि ऐसे चैतन्य दीपक प्रज्वलित हुए हैं जिनकी ज्ञान और योग की रोशनी से पूरे विश्व में सुख और शांति फैलाएंगे।

 

विशेष अतिथि महापौर मीनल चौबे ने ईश्वर के प्रति समर्पित होने जा रही 45 बहनों के साथ ही उन्हें ऐसे श्रेष्ठ संस्कार देने वाले माता-पिता को नमन करते हुए कहा कि  यहाँ आक र उन्हे शांति का अनुभव होता है। उनका क ाम ऐसा है कि  प्रतिदिन जनता की समस्याओं को सुनना पडता है। पूरे शहर की व्यवस्थाओं का भार संभालते हुए जब भी अशांति महसूस होती है उन्हे शांति सरोवर में आने पर असीम आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान नर को नारायण और नारी को नारायणी में परिवर्तित करने का महान कार्य कर रहा है। उन्होंने अभिभावकों की सराहना करते हुए कहा कि कठिन तपस्या के बाद अपनी बेटियों को तराशकर विश्व कल्याण के इस अलौकिक कार्य के लिए समर्पित करने वाले माता-पिता कोटि-कोटि धन्यवाद के पात्र हैं।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में रायपुर के बाल कलाकारों ने भावपूर्ण नृत्य-नाटिका का मंचन किया जिसका शीर्षक था ज्ञान सरिताओं का ज्ञान सागर से मिलन। कन्याओं ने अपने माता-पिता के साथ संकल्प पत्र का सामूहिक पाठ करते हुए ईश्वर के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। माता-पिता ने कहा उन्हें गर्व है कि उनकी पुत्रियाँ समर्पित होकर विश्व परिवर्तन के इस पावन कार्य में सहयोगी बन रही हैं।

इस अवसर पर उज्जैन की निदेशिका ब्र्रह्माकुमारी उषा दीदी जी, भिलाई की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी, शक्तिनिकेतन कन्या छात्रावास इन्दौर की अधीक्षिका ब्रह्माकुमारी करुणा दीदी और गांधीनगर गुजरात की निदेशिका ब्रह्माकुमारी कैलाश दीदी ने भी अपने विचार रखे। प्रारम्भ में रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने समर्पित होने वाली कन्याओं और उनके  माता-पिता का स्वागत किया। संचालन प्रयागराज की ब्रह्माकुमारी मनोरमा दीदी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button