छत्तीसगढ़

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने PM मोदी को लिखा पत्र…चक्रवात ‘अर्नब’ से हुई भीषण तबाही…

छत्तीसगढ़/ जगदलपुर : बस्तर सांसद महेश कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है, जिसमें बस्तर संभाग में चक्रवात ‘अर्नब’ और ओडिशा के खातीगुड़ा डैम से पानी छोड़े जाने के कारण हुई भीषण तबाही को देखते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 500 करोड़ रुपए का मुआवजा पैकेज स्वीकृत करने की मांग की है.

सांसद महेश कश्यप ने अपने पत्र में लिखा है कि बंगाल की खाडी से उठे विनाशकारी चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से 24 से 27 सितंबर तक बस्तर संभाग, विशेषकर बस्तर, सुकमा, बीजापुर जिलों में मूसलाधार बारिश हुई हैं. इसके साथ ही ओडिशा के खातीगुडा बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया, जिससे पूरे क्षेत्र में भीषण बाढ़ का रूप ले लिया, यह आज तक का सबसे भीषण बाढ़ था.

सांसद ने बताया कि इस आपदा से बस्तर, सुकमा और बीजापुर के सैकड़ो गांवों तथा निचले इलाकों में व्यापक तबाही मची हैं. जलस्तर बढ़ने और बाढ़ का पानी बस्तियों में घुसने से बस्तर जिले में करीबन 700, सुकमा जिले में 100 और बीजापुर जिला में 90 मकान ढह गए. संपत्ति के साथ-साथ फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा सड़कें व पुलिया भई क्षतिग्रस्त हो गई.

सांसद ने प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, मकान निर्माण और बुनियादी ढांचे को दुरस्त करने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से विशेष वित्तीय सहायत स्वीकृत करने का आग्रह किया है, जिसमें बस्तर जिले के लिए 300 करोड़, सुकमा जिले के लिए 100 करोड़ और बीजापुर जिले के लिए 100 करोड़ सहित कुल 500 करोड़ रुपए की मांग की है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button