छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण पुलिस में फेरबदल, 3 थानों के प्रभारी बदले…

रायपुर : रायपुर जिला ग्रामीण पुलिस में तबादला आदेश जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता सिन्हा ने तीन थानों के प्रभारियों में बदलाव किया है। जारी आदेश के मुताबिक राखी, खरोरा और माना थाना के प्रभारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है।

तबादला आदेश के अनुसार, प्रेमप्रकाश अवधिया को राखी थाना प्रभारी से हटाकर खरोरा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं विद्याभूषण भारद्वाज को खरोरा से स्थानांतरित कर माना थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। SI दीपक कुमार साहू को राखी थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं माना थाना प्रभारी रहे SI जितेन्द्र डहरिया को पुलिस लाइन अटैच किया गया है। सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button