छत्तीसगढ़

अदानी पावर प्लांट में मजदूरों में झड़प, पथराव में TI घायल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

रायपुर : खरोरा थाना क्षेत्र के रायखेड़ा स्थित अदानी पावर प्लांट में जमकर बलवा और पथराव हुआ है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर शराब बेचने से मना करने पर बिहारी और छत्तीसगढ़ के मजदूरों के बीच विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद बलवा हो गया। वहीं गांव में शराब बेचने का ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर भी विवाद बढ़ गया.

इस दौरान सरपंच की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई और मौके पर पहुंची पुलिस पर भी हमला किया गया। इस हमले में खरोरा TI समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात सामने आई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

मामले में CSP विधानसभा वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि रायखेड़ा स्थित अदानी पावर प्लांट में मजदूरों और सिक्योरिटी गार्ड के बीच शराब बेचने के नाम पर विवाद हो रहा था। इस विवाद में रायखेड़ा सरपंच दिनेश वर्मा पहुंच गए। मजदूर पथराव कर रहे थे, जिसके कारण उनके वाहन के कांच टूटे। मौके पर सूचना मिलने के तुरंत बाद खरोरा थाना प्रभारी अपने बल के साथ पहुंचकर बीच-बचाव किया, जिसमें थाना प्रभारी को चोट आई है। वरिष्ठ अधिकारी अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button