देश-विदेश

नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन

गोवा : दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया है अभिनेता गोवा स्थित अपने घर में थे, जहां उन्हें सीने में तेज़ दर्द की शिकायत हुई और वह बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें डोना पाउला के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की और आखिरकार अस्पताल की टीम ने उन्हें सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद खबर से उनके देशभर के फैंस सदमे में हैं। बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत के कई दिग्गजों ने सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त किया है।

नाना पाटेकर का जाना सिनेमा के उस दौर का भी दुखद अंत है, जहां डालॉग्स सिर्फ बोले नहीं जाते थे बल्कि महसूस किए जाते थे। नाना पाटेकर ने हिंदी सिनेमा को कई आईकॉनिक डायलॉग दिए हैं। जिन्हें चाहकर भी फैंस फूल नहीं सकते हैं और न ही कोई उस दमदारी से ये डायलॉग बोल सकता है, जिस दमदारी के साथ नाना पाटेकर ने बोले थे। जो अब सोशल मीडिया पर भी अक्सर ट्रेंड होते रहते हैं। रील्स की दुनिया में नाना पाटेकर के ये डायलॉग बेहद मशहूर हैं।

नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म… 

नाना पाटेकर कोआखिरी बार विशाल भारद्वाज की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर ‘ओ’रोमियो’ में देखा गया था, जिसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में थे और अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया और फरीदा जलाल जैसे कलाकार भी इस फिल्म में अहम रोल में थे। ये फिल्म फरवरी 2026 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा नाना पाटेकर, अनिल कपूर स्टारर ‘सूबेदार’ में भी स्पेशल अपीयरेंस में दिखाई दिए थे, जो मार्च 2026 में ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button