छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक

छत्तीसगढ़/रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मंत्रिमंडल के सदस्य शामिल हैं। बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और कस्टम मिलिंग नीति को मंजूरी दिए जाने की संभावना है।



