चैतन्य देवियों की झॉंकी लोगों को लुभा रही…

रायपुर, 17 अक्टूबर 2026: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा नवरात्रि के अवसर पर बलौदाबाजार मार्ग पर स्थित शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में सजायी गई नौ देवियों की चैतन्य झॉंकी अपनी अलौकिकता के कारण लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है।

इस झाँकी में कुछ देवियाँ पहाड़ों के उपर उमड़ते घुमड़ते बादलों के बीच तो कुछ देवियाँ गुफाओं से निकलकर सम्मुख प्रकट होती हैं तो लोग उन्हें देखकर आश्चर्यचकित रह जाते हैं। इसमें संगीतमय कमेन्ट्री के माध्यम से विराजित शिवशक्तियों की महिमा का लाईट एण्ड साउण्ड के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केन्द्र होती है।
इसका शुभारम्भ कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवन्त साहेब, विधायक सुनील सोनी, ब्रह्माकुमारी किरण दीदी, ब्रह्माकुमारी वनिषा दीदी और ब्रह्माकुमार महेश भाई द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया था।
इस अवसर पर कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवन्त साहेब ने कहा कि अध्यात्म से मानसिकें एकाग्रता बढ़ती है। जीवन में शान्ति मिलती है। यह सन्देश यहाँ चैतन्य देवियों की झॉंकी से मिलता है। उन्हें शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर के सुन्दर परिसर में आकर गहन शान्ति की अनुभूति हुई।
यह झॉंकी दशहरे के दिन यानि मंगलवार, दिनांक-20 अक्टूबर को भी खुली रहेगी तथा इसे देखने का समय प्रतिदिन शाम को 6 से रात्रि 10 बजे तक रहेगा।



