मध्यप्रदेश

भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर से 7 क्विंटल एनालॉग पनीर जब्त; मुरैना से हुई थी सप्लाई

छत्तीसगढ़/भोपाल : राजधानी भोपाल में खाद्य विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 7 क्विंटल एनालॉग पनीर जब्त किया है। इस जब्ती से शहर के मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, खाद्य विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि त्योहारी मांग को भुनाने के लिए भारी मात्रा में नकली या एनालॉग पनीर शहर में खपाने की तैयारी की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर दबिश दी।

जांच के दौरान मुरैना से लाए गए इस 700 किलो पनीर को पकड़ा गया। शुरुआती पड़ताल में सामने आया कि इस एनालॉग पनीर को मुरैना से ट्रेन या अन्य परिवहन के जरिए भोपाल मंगाया गया था, जिसे दीवाली के मौके पर स्थानीय बाजारों और डेयरी संचालकों तक सप्लाई किया जाना था।

ढाई लाख रुपये है जब्त पनीर की कीमत… 

खाद्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जब्त किए गए इस एनालॉग पनीर की अनुमानित कीमत बाजार में करीब ढाई लाख रुपये आंकी गई है। विभाग की टीम ने मौके से पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेज दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं और दोषियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button