छत्तीसगढ़

दस कोटि नशा मुक्ति जन प्रतिज्ञा महाअभियान में रायपुर पहले स्थान पर…

– दस कोटि नशा मुक्ति जन प्रतिज्ञा महाअभियान में रायपुर पहले स्थान पर…

– रायपुर संभाग से पन्द्रह लाख से अधिक लोग इस अभियान से जुड़े…

– माउण्ट आबू में रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी को मिला सम्मान…

– प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली से किया था वर्चुअल शुभारम्भ…

रायपुर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा नाराकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो के साथ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा किए गए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अनुरूप रायपुर संभाग से पन्द्रह लाख से अधिक लोगों को इस महाअभियान से जोड़कर रायपुर सेवाकेन्द्र पूरे देश में पहले स्थान पर रहा जिसके लिए संस्थान द्वारा माउण्ट आबू में वैश्विक शिखर सम्मेलन में रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी को सम्मानित भी किया गया।

उल्लेखनीय है कि ब्रह्माकुमारीज के मेडिकल विंग द्वारा आयोजित इस देशव्यापी महाअभियान का वर्चुअल शुभारम्भ 2 अगस्त 2026 को प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी द्वारा नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत किया गया था। इसमें मेडिकल विंग द्वारा दस कोटि जन प्रतिज्ञा हासिल करने का लक्ष्य रखा गया था जिसमें से अब तक पूरे देश में कुल आठ कोटि जनप्रतिज्ञा हासिल की जा चुकी है।

रायपुर सेवाकेन्द्र की इस उपलब्धि पर माउण्ट आबू में आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन में मेडिकल विंग के सचिव डॉ. बनारसी शाह और जाने-माने कैंसर सर्जन डॉ. अशोक मेहता द्वारा रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी को विशेष स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार ग्रहण करते समय इन्दौर जोन की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी भी उपस्थित थी। रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने नशामुक्ति जनप्रतिज्ञा महाअभियान में सहयोग प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन सहित नगर के विभिन्न स्कूलों, कालेजों, सामाजिक संगठनो और प्रबुद्घजनों का आभार माना है जिनके सहयोग से यह कार्य सम्भव हो सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button