छत्तीसगढ़

भिलाई : फ्लाई ओवर से 21 साल की युवती ने लगाई छलांग…मौके पर मौत… घर से वॉक करने के लिए निकली थी युवती

छत्तीसगढ़/दुर्ग : भिलाई में पॉवर हाउस फ्लाई ओवर से 21 साल की युवती ने छलांग दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वह अपने घर से वॉक करने के लिए निकली थी. इस दौरान अचानक उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया. मृतिका की पहचान खुर्शीपार निवासी पूनम अहिरवार के रूप में हुई. घटना छावनी थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक,लंबे वक्त से पूनम अहिरवार  मिर्गी (epilepsy) की बिमारी थी. युवती मिर्गी के दौरों से परेशान रहती थी. परिवार एम्स अस्पताल में युवती का इलाज करा रहा था. घटना की सुबह वह अपने पिता से बाहर वॉक करने की बात कहकर घर से निकली थी. इसी बीच पॉवर हाउस फ्लाईओवर पर अचानक उसने छलांग लगा दी.घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. वहीं फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. प्रारंभिक जांच में फ्लाईओवर से नीचे गिरने से मौत की वजह बताई गई. पंचानामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. वहीं उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है. फिलहाल सवाल है कि क्या घटना के वक्त युवती को मिर्गी का दौरा पड़ा था, या फिर उसने आत्महत्या की. पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button