छत्तीसगढ़

प्रकृति की सेवा को सम्मान: मोहन वर्ल्यानी को मिला ‘पारस गौरव सम्मान’

प्रकृति की सेवा को सम्मान: मोहन वर्ल्यानी को मिला ‘पारस गौरव सम्मान’

रायपुर। पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन, छत्तीसगढ़, द्वारा शहीद स्मारक भवन, रायपुर में आयोजित ‘पारस संगम 2026–एक्सीलेंस अवॉर्ड’ समारोह में पर्यावरणविद् मोहन वर्ल्यानी को ‘पारस गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, समाज सेवा और हरियाली को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

बैक टू नेचर सोसाइटी (प्रकृति की ओर सोसायटी) के अध्यक्ष एवं एम.जी. रोड, रायपुर स्थित सम्राट कॉरपोरेशन के डायरेक्टर मोहन वर्ल्यानी व्यवसाय के साथ प्रकृति सेवा में निरंतर सक्रिय हैं। वृक्षारोपण, जल संरक्षण, किचन गार्डन तथा राज्य स्तरीय फल-फूल एवं राष्ट्रीय आम प्रदर्शनियों के माध्यम से वे किसानों और आम नागरिकों को प्रकृति से जुड़ने के लिए प्रेरित करते रहे हैं। उनका संदेश है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए संपत्ति के साथ स्वच्छ हवा, शुद्ध पानी और हरियाली छोड़ना भी हमारी जिम्मेदारी है।

समारोह में रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील सोनी, बाल आयोग की अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त डॉ. वर्णिका शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष सुधीर गौतम, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, केंद्रीय लोक शिकायत जांच आयोग के अध्यक्ष खाद्य विभाग अधिकारी राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त शिव पात्रे तथा चम्पा देवी इंदिरा देवी जैन चेरिटेबल ट्रस्ट से कमलेश जैन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ. कविता कुम्भज, सचिव मूलचंद कश्यप तथा कोषाध्यक्ष राहुल कुम्भज उपस्थित रहे।

मोहन वर्ल्यानी का सेवाभाव प्रेरणा देता है कि अपने कार्यों के साथ प्रकृति और समाज के लिए दिया गया थोड़ा-सा समय भी आने वाली पीढ़ियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button