छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 नवंबर 2026 को छत्तीसगढ़ के दौरे पर…

छत्तीसगढ़/रायपुर : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 नवंबर 2026 को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह रायपुर में विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगे। इस दौरान वे अस्पताल और विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही नया रायपुर स्थित राज्‍योत्सव मैदान में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में भी शिरकत करेंगे।

दोपहर 3:05 बजे रायपुर पहुंचेंगे अमित शाह… 
जारी कार्यक्रम के मुताबिक, अमित शाह दोपहर 12:55 बजे दिल्ली स्थित 6A, कृष्णा मेनन मार्ग से रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 1:15 बजे पालम स्थित एयरफोर्स टेक्निकल एरिया पहुंचेंगे और 1:20 बजे वहां से रवाना होंगे। दोपहर 3:05 बजे उनका स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। एयरपोर्ट से वे सड़क मार्ग से आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल, मंडी रोड, पंडरी के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3:30 बजे अस्पताल पहुंचने के बाद शाम 5 बजे तक वहां आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के लिए समय निर्धारित किया गया है।

पीपल वन में विकसित भारत संकल्प पार्क का करेंगे लोकार्पण… 

अस्पताल कार्यक्रम के बाद शाम 5:05 बजे अमित शाह सड़क मार्ग से नया रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन के लिए रवाना होंगे। शाम 5:30 बजे उनके वहां पहुंचने का कार्यक्रम है। शाम 5:35 बजे से 5:45 बजे तक विकसित भारत संकल्प पार्क (पीपल वन) के लोकार्पण के लिए समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद शाम 5:50 बजे वे पीपल वन से रवाना होकर राज्‍योत्सव मैदान पहुंचेंगे।

शाम 6 से 8 बजे तक राज्‍योत्सव समापन समारोह
केंद्रीय गृह मंत्री शाम 5:55 बजे नया रायपुर स्थित राज्‍योत्सव मैदान पहुंचेंगे। यहां शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह के लिए कार्यक्रम निर्धारित है। समारोह में शामिल होने के बाद अमित शाह रात 8 बजे सड़क मार्ग से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। रात 8:15 बजे एयरपोर्ट पहुंचने और 8:20 बजे वहां से प्रस्थान करने का कार्यक्रम तय किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button