छत्तीसगढ़
सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर CBI कोर्ट में पेशी…महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में…

छत्तीसगढ़/रायपुर : महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में आरोपी और प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज सीबीआई कोर्ट में पेशी होगी। सीबीआई रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद उसे कोर्ट में पेश करेगी।
जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने पिछले 8 दिनों से सौरभ चंद्राकर से इस मामले में गहन पूछताछ की है। इस दौरान महादेव सट्टा ऐप से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर जांच की गई।
आज रिमांड खत्म होने के बाद सीबीआई सौरभ चंद्राकर को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई करेगी। अब कोर्ट में पेशी के दौरान जांच एजेंसी आगे की रिमांड की मांग करती है या नहीं, इस पर नजर रहेगी।



