छत्तीसगढ़

अकवान तूफान के प्रभाव से भारी वर्षा एवं बाढ़ की आशंका, जिला प्रशासन ने जारी किए सतर्कता संबंधी निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर : अकवान तूफान के प्रभाव से भारी वर्षा एवं बाढ़ की आशंका, जिला प्रशासन ने जारी किए सतर्कता संबंधी निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, 20 नवंबर 2026/ मौसम विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार चक्रवात ‘अकवान’ के प्रभाव से 20 एवं 21 नवंबर को छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। संभावित वर्षा एवं बाढ़ आपदा को देखते हुए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिले के सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने तथा आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर कहा है कि अतिवृष्टि होने की स्थिति में नदी, नालों के जलस्तर की सतत निगरानी रखें तथा जलस्तर में वृद्धि की स्थिति की सूचना तत्काल नियंत्रण कक्ष को देवें। बाढ़ संभावित ग्रामों एवं क्षेत्रों की पहचान कर वहां अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित की जावे। साथ ही संवेदनशील एवं निचले क्षेत्रों में सुरक्षित निकासी मार्गों का चिन्हांकन कर उन्हें तैयार रखा जावे। उन्होंने जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में धान को वर्षा से बचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया है, ताकि किसानों के धान का सुरक्षित रखरखाव हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button