छत्तीसगढ़

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा…संगठनात्मक बैठक, युवाओं से संवाद…

छत्तीसगढ़/रायपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रहे हैं। उनके दौरे के दौरान संगठनात्मक बैठक, युवाओं से संवाद, खिलाड़ियों से मुलाकात और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं के साथ चर्चा जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।

रायपुर पहुंचेंगे रात 9 बजे,  बाइक रैली से होगा स्वागत… 

डॉ. हेमांग जोशी आज रात 9 बजे रायपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से उनके स्वागत में बाइक रैली निकाली जाएगी। इसके बाद अगले दिन भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे।

सीएम और दोनों डिप्टी सीएम भी रहेंगे मौजूद… 
भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और दोनों उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर चर्चा की जाएगी। इसमें प्रदेशभर के भाजयुमो पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी हिस्सा लेंगे।

खिलाड़ियों से लेकर युवाओं तक करेंगे संवाद… 
दौरे के दौरान डॉ. जोशी साइंस कॉलेज में खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। इसके साथ ही अग्रसेन भवन में युवती संवाद कार्यक्रम और रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में आयोजित युवा जोहार कार्यक्रम में शामिल होंगे।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं से भी होगी चर्चा… 
डॉ. हेमांग जोशी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं से भी मुलाकात करेंगे। इस संवाद में बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने, युवाओं की भूमिका और क्षेत्र में शांति एवं विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button