दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और लुधियाना के बाद अब रायपुर में होगा ग्लोबल RISE कॉन्फ्रेंस

– दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और लुधियाना के बाद अब रायपुर में होगा ग्लोबल RISE कॉन्फ्रेंस
– 25 नवंबर को होटल बेबीलोन कैपिटल में होगा आयोजन,
– देश-विदेश के व्यापारिक अवसरों और MSME के विकास पर होगी चर्चा

रायपुर। स्वदेशी व्यापारी मंच के प्रदेश प्रवक्ता आनंद श्रीवास्तव व सह मीडिया प्रभारी शंकर सचदेवा ने बताया कि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और लुधियाना में सफल आयोजन के बाद अब ग्लोबल RISE कॉन्फ्रेंस का आयोजन 25 नवंबर 2026 को रायपुर स्थित होटल बेबीलोन कैपिटल में किया जा रहा है

(स्वदेशी व्यापारी मंच के प्रदेश प्रवक्ता आनंद श्रीवास्तव)
इस आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के लघु उद्योगों, MSME, उद्यमियों एवं व्यापारिक संस्थानों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक अवसरों से जोड़ना तथा उनके विकास के नए रास्ते तलाशना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता श्री अजय भसीन, प्रदेश संयोजक स्वदेशी व्यापारी मंच होंगे।* वे अपने उद्बोधन में स्थानीय व्यापार, लघु उद्योगों एवं MSME की भूमिका, उनकी चुनौतियों और वैश्विक बाजार में उनकी संभावनाओं पर प्रकाश डालेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ के उद्यमियों को बदलते वैश्विक व्यापारिक परिवेश के अनुरूप तैयार होने तथा अपने व्यवसाय को विस्तार देने के विषय में मार्गदर्शन देंगे।
कार्यक्रम के आयोजक श्री संदीपन रे ने बताया कि “रायपुर का औद्योगिक आधार मजबूत है, लेकिन अब इसके इर्द-गिर्द अधिक मूल्य सृजन करने की आवश्यकता है। तकनीक, मजबूत वैल्यू चेन (मूल्य श्रृंखला) और व्यापक बाजार तक पहुंच व्यवसायों को अधिक प्रतिस्पर्धी बना सकती है और विकास के नए अवसर खोल सकती है।
रायपुर के उद्योग एवं व्यवसाय इन अवसरों का किस प्रकार लाभ उठा सकते हैं, *इसी महत्वपूर्ण विषय पर SMBConnect | The Global RISE कार्यक्रम में चर्चा की जाएगी।”
ग्लोबल RISE कॉन्फ्रेंस का प्रमुख उद्देश्य छोटे एवं मध्यम उद्यमों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है,
जहां वे उद्योग विशेषज्ञों, निवेशकों, अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रतिनिधियों और तकनीकी विशेषज्ञों से जुड़कर अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें। AI आधारित विकास, वैश्विक व्यापारिक अवसरों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
कार्यक्रम में विशेष रूप से पैनल डिस्कशन आयोजित होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के उद्योग एवं व्यापार जगत की प्रमुख हस्तियां अपने अनुभव और विचार साझा करेंगी।
पैनल डिस्कशन में यूके एवं इटली बिजनेस डेलिगेशन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले उद्योगपति श्री जे.पी. गुप्ता, स्टील उद्योग जगत से श्री महेश बंसल एवं श्री दिनकर बासोटिया शामिल होंगे।
इस आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ के उद्यमियों को वैश्विक व्यापार की संभावनाओं से परिचित कराने, उद्योगों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने तथा स्थानीय MSME को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में सार्थक पहल की जाएगी।
कार्यक्रम 25 नवम्बर को सुबह 9.30 बजे से प्रारंभ होगा।
कार्यक्रम कॉर्डिनेटर भोलानाथ सेठ ने सभी उद्योगपतियों व युवा उद्यमियों से आग्रह किया है कि इस बहुउपयोगी बिजनेस सेमिनार में शामिल होकर लाभ उठाएं।
भवदीय
आनंद श्रीवास्तव
प्रदेश प्रवक्ता
स्वदेशी व्यापारी मंच छत्तीसगढ़
मो. 9993530010
शंकर सचदेव
प्रदेश सह मीडिया प्रभारी
स्वदेशी व्यापारी मंच छत्तीसगढ़



