देश-विदेश

53 गेंदों में 204 रन…Vaibhav Sooryavanshi ने दोहरे शतक के साथ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ध्वस्त किए कई बड़े कीर्तिमान

नई दिल्ली। भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने यूएई ए के खिलाफ मैच में अपने बल्ले से तबाही मचा दी। भारत के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव ने लिस्ट ए क्रिकेट में तूफानी दोहरा शतक लगाया। वैभव सूर्यवंशी ने इस पारी के साथ रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। वही सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए।

भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ मैच में 28 बॉल में शतक लगाया। उन्होंने 52 बॉल में ही दोहरा शतक जड़ दिया। उन्होंने 53 बॉल में 204 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में सात चौके और 28 छक्के शामिल थे। वैभव सूर्यवंशी की पारी से भारत ने यूएई के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। यूएई के 250 रन के टारगेट को भारतीय टीम ने 14.2 ओवर में हासिल कर लिया।

वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक. .. 

वैभव सूर्यवंशी ने 52 बॉल में दोहरा शतक लगाया, जो लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक है। कैंटरबरी की ओर से खेलते हुए चाड बोव्स के नाम इससे पहले लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड था। बोव्स ने 103 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और भारत के एन. जगदीसन के नाम 114-114 गेंदों का दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड है।

तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज… 

वैभव सूर्यवंशी- 52 बॉल

चाड बोव्स- 103 रन

ट्रेविस हेड- 114 बॉल

एन. जगदीसन- 114 बॉल

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इनिंग में 28 छक्के लगाए। वैभव सूर्यवंशी ने एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के डार्सी शॉर्ट के नाम था। डार्सी शॉर्ट के नाम 23 छक्के लगाने का रिकॉर्ड था। न्यूजीलैंड के बेवन जैकब्स एक इनिंग में 21 छक्के के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने यूएई ए के खिलाफ 28 बॉल में शतक लगाया। इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने जेक फ्रेजर-मैक्गर्क का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 29 बॉल में शतक लगाने का रिकॉर्ड था।

क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज… 

वैभव सूर्यवंशी- 28 बॉल

जेक फ्रेजर-मैक्गर्क – 29 बॉल

एबी डीविलियर्स- 31 बॉल

सकीबुल गनी- 32 बॉल

ईशान किशन- 33 बॉल

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button