देश-विदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को छत्तीसगढ़ आने का मिला न्योता। रमन सिंह ने की मुलाकात…

नई दिल्ली/रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को छत्तीसगढ़ आने का न्योता मिला है। रमन सिंह ने मुलाकात की जानकारी साझा करते बताया कि, नई दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर उन्हें छत्तीसगढ़ के “रजत जयंती वर्ष” में प्रवेश की जानकारी दी एवं उन्हें आगामी अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में प्रबोधन के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा आमंत्रित किया। जिसपर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक संवाद हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button