छत्तीसगढ़

ओडिशा में बिलासपुर की छात्रा के साथ रेप…वुमन हॉस्टल के अंदर की घटना…सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल?

छत्तीसगढ़/बिलासपुर : ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के गंगापाड़ा इलाके के एक वुमन हॉस्टल में एक स्थानीय दुकानदार ने 20 वर्षीय MBA स्टूडेंट के साथ रेप किया है। इंफो वैली पुलिस ने छात्रा की शिकायत और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस के मुताबिक यह घटना 24 अप्रैल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 67 वर्षीय दीपक प्रधान के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी दुकानदार सामान की डिलीवरी देने के बहाने छात्रा के हॉस्टल रूम में दाखिल हुआ था। उस वक्त छात्रा अपने कमरे में अकेली थी। मौका पाकर आरोपी ने स्टूडेंट को अपनी हवस का शिकार बनाया।

पीड़ित छात्रा मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली है। वह भुवनेश्वर के एक प्राइवेट कॉलेज से MBA सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही है। वुमन हॉस्टल के अंदर हुई इस वारदात ने ओडिशा में महिलाओं की सुरक्षा और हॉस्टल मैनेजमेंट की सिक्योरिटी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button