छत्तीसगढ़
महासमुंद : लापता युवक की जंगल में मिली लाश…पुलिस मामले की जांच में जुटी

छत्तीसगढ़/महासमुंद : ग्राम बड़े टेमरी निवासी लापता युवक की आज सुबह जंगल में लाश मिली है। थाने से मिली जानकारी अनुसार, थाना सांकरा के ग्राम बड़े टेमरी निवासी लक्की साहू शुक्रवार से लापता था। परिवार ने उसे आसपास ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला तो थाने में गुम होने की सूचना दर्ज कराई गई। पुलिस भी उसे ढूंढ रही थी लेकिन आज सुबह जंगल में उसकी लाश पेड़ पर लटकते मिली। पुलिस ने पंचनामे के बाद लक्की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा अस्पताल, वही पुलिस मामले की जांच में जुटी।



