छत्तीसगढ़

दुर्ग : पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म…आक्रोशित लोगों ने थाने का किया घेराव…आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग

छत्तीसगढ़/दुर्ग : पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला दुर्ग जिले में सामने आया है। डॉक्टर ने बच्ची के साथ रेप की पुष्टि की, वहीं घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित लोगों ने उतई थाने का घेराव कर दिया है। बड़ी संख्या में महिलाएं और युवक थाने पहुंचे हैं। मोहल्लेवासी थाने के सामने धरने पर बैठकर आरोपी धनेश्वर साहू को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पूरा मामला उतई थाना क्षेत्र के बंजारीपारा का है।

जानकारी के मुताबिक, बच्ची सुबह 11 बजे स्कूल से आने के बाद अपने दादी से पैसे लेकर दुकान गई थी, लेकिन 2 घंटे बाद भी वापस नहीं लौटी। फिर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों ने कुएं के किनारे खंडहर नुमा घर के पास झाड़ियों में अचानक बोरी को हिलते डूलते देखा। बोरी खोलकर देखा तो बच्ची का मुंह तकिया कवर से बंधा था। बच्ची काफी डरी सहमी हुई थी। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वर्तमान में बच्ची स्वस्थ है।

बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय आरोपी धनेश्वर साहू उर्फ जनता साहू शराब के नशे में बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बेहोश होने पर बच्ची को बोरे में बांधकर घर के पास ही झाड़ियों में फेंक दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button