छत्तीसगढ़

रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र में सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ : 9 लाख कैश और 8 मोबाइल के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़/रायपुर : ऑनलाइन और पट्टी के माध्यम से संचालित सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गुढ़ियारी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से 9,05,238 रुपये नगद, 8 मोबाइल फोन, सट्टा पट्टी, कैलकुलेटर और पेन जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 13 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को 10 अप्रैल 2026 को मुखबीर से सूचना मिली थी कि गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के गोंदवारा स्थित ओवरब्रिज के नीचे कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम ने मौके पर दबिश दी और मुखबिर की सूचना पर बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों को मौके पर पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम राजा साहू और अभय साहू बताया। टीम ने उनके मोबाइल फोन की जांच की, जिसमें पता चला की वे Cribet99.red.com जैसी ऑनलाइन बैटिंग साइट्स के मास्टर आईडी के माध्यम से सट्टा (बैटिंग) संचालित कर रहे थे। साथ ही, कुछ मोबाइल नंबरों के जरिए कॉलिंग कर सीधे क्रिकेट मैचों के हार-जीत और सेशन के आधार पर दांव लगा रहे थे।

दोनों आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वे मंजीत सिंह और रोहित मोटवानी के साथ मिलकर कॉलिंग के माध्यम से क्रिकेट सट्टा संचालित करते थे और हार-जीत के आधार पर लोगों से कमीशन वसूलते थे। इसके बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश करते हुए उनके ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मंजीत सिंह, रोहित मोटवानी, हरीश सकलेचा और आकाश सिन्हा को भी मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा गया। इसके अलावा, रोहित मोटवानी और हरीश सकलेचा द्वारा सट्टा पट्टी के माध्यम से भी सट्टा चलाया जा रहा था।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9 लाख 5 हजार 238 रुपये नगद, 8 मोबाइल फोन, सट्टा पट्टी, कैलकुलेटर और पेन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 13 लाख रुपये आंकी गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ गुढ़ियारी थाना में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम…

राजा साहू (29 वर्ष) निवासी प्रेम नगर, शिव मंदिर के पास, थाना गुढ़ियारी, रायपुर

अभय साहू (22 वर्ष) निवासी गुलाब नगर, थाना गुढ़ियारी, रायपुर

मंजीत सिंह (32 वर्ष) निवासी गोंदवारा रोड, अनुग्रह कॉम्प्लेक्स, थाना खमतराई, रायपुर

रोहित मोटवानी (29 वर्ष) निवासी रामसागरपारा, हनुमान मंदिर के पीछे, थाना आजाद चौक, रायपुर

हरीश सकलेचा (41 वर्ष) निवासी रामसागरपारा, थाना आजाद चौक, रायपुर

आकाश सिन्हा (36 वर्ष) निवासी परशुराम नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button