छत्तीसगढ़

गर्मी के बढ़ते तापमान को लेकर साय सरकार ने स्कूलों में छुट्टी का किया ऐलान… 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक…

छत्तीसगढ़/रायपुर। छत्तीसगढ़ में अप्रैल के महीने में गर्मी अब तेजी से अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। बढ़ते तापमान को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

साय सरकार ने बढ़ते गर्मी को देखते हुए स्कूलों में गर्मी की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है। सूत्रों के अनुसार, स्कूलों में बच्चों की तबीयत बिगड़ने की शिकायतों के बाद शासन ने यह कदम उठाया है। जारी आदेश के मुताबिक, अब 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक सभी कक्षाओं का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button