छत्तीसगढ़

रायपुर के शंकर नगर में 35 फिट ऊपर होर्डिंग पर चढ़ी युवती… बड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा…

छत्तीसगढ़/रायपुर : शंकर नगर में सुबह-सुबह हंगामा मच गया, जब क्षेत्र में स्थित एक होर्डिंग में युवती चढ़ गई. करीब 40 मिनट तक होर्डिंग में चढ़ी रही युवती को बड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने नीचे उतारा।

पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है, जहां होर्डिंग में चढ़ी युवती को उतारने में के लिए करीब 35 फिट ऊपर तक सीढ़ी लगाई गई. इसके अलावा नीचे बड़ी जाली भी बिछाई गई. पूरे वाकये के दौरान व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए मौके पर पुलिस तैनात रही. युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद पुलिस उसे थाने ले गई है. देखने से युवती दिमागी तौर पर कमजोर नजर आ रही थी. पुलिस युवती को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button