रायपुर से जबलपुर जाने वाली इस ट्रेन की लेटलतीफी ने सारे रिकॉर्ड तोड़े…भीषण गर्मी में यात्री हो रहे परेशान…

छत्तीसगढ़/ रायपुर : राजधानी रायपुर से जबलपुर जाने वाली इंटरसिटी मूकमाटी एक्सप्रेस की लेटलतीफी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस यात्री गाड़ी के लगातार विलंब से संचालन के कारण भीषण गर्मी में यात्री परेशान हैं। सोमवार को रायपुर से यह ट्रेन अपने निर्धारित समय दोपहर 02:35 बजे की जगह शाम 7 बजे रायपुर से जबलपुर के लिए रवाना हुई।
जबलपुर से रायपुर के लिए चल रही इंटरसिटी मूकमाटी एक्सप्रेस की इस समय चाल बिगड़ गई है। इस ट्रेन में बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं लेकिन इस समय यह ट्रेन हर दिन 3 से 5 घंटे तक लेट हो रही है। इस यात्री गाड़ी के लगातार विलंब से संचालन के कारण भीषण गर्मी में यात्री परेशान हैं।
यात्रियों के लिए सबसे बड़ी समस्या ट्रेन को आउटर में रोकना…
बात करें भीषण गर्मी में यात्री की तो आप यात्रा के दौरान पीने का पानी अधिक मात्रा में लेकर ही चले क्योंकि ये ट्रेन कही भी आउटर में घंटो खड़ी हो जाती है वहाँ ना आपको पीने का पानी मिलेगा ना हीं कोई अन्य सुविधा,
जबलपुर स्टेशन से गाड़ी समय से निकल रही है पर बीच-बीच में सिग्नल ना मिलने से ये गाड़ी रायपुर समय पर आने से पिछड़ रही है. वही बुधवार को जबलपुर से अपने निर्धारित समय 6 बजे निकली मूकमाटी एक्सप्रेस गोंदिया 2 घंटे देरी से पहुचीं.



