मध्यप्रदेश

इंदौर में कुत्तों का आतंक…42 लोगो को अलग-अलग इलाकों में कुत्तों ने काटा…16 का अस्पताल में ईलाज जारी…

मध्यप्रदेश/इंदौर : शहर के सांवेर रोड इलाके में शुक्रवार को एक आवारा कुत्ते के हमले से हड़कंप मच गया। डॉग बाईट के चलते 42 लोग घायल हो गए। इनमें डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टूडेंट्स, मरीज, सिक्योरिटी गार्ड और स्थानीय लोग शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि, कुत्ता सुबह अस्पताल परिसर में घुसकर अचानक हमला करने लगा और फिर अलग-अलग इलाकों में लोगों को काटता रहा। इसके चलते पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। प्रशासन ने अब तक 23 कुत्तों को पकड़ लिया है लेकिन हमला करने वाला कुत्ता अब तक नहीं पकड़ाया है। नगर निगम की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं।

16 घायल अस्पताल में भर्ती…
42 पीड़ितों में से 16 को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। एक सीसीटीवी फुटेज में, कुत्ते को रिहायशी इलाके में एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए देखा जा सकता है। एक अन्य वीडियो में, कुत्ते ने अचानक सड़क पर चल रही एक महिला पर हमला किया और उसे काट लिया। कुत्ते ने इंदौर में एक ऑफिस के बाहर एक सिक्योरिटी गार्ड को भी काटा और यह पूरी घटना CCTV में भी कैद हो गई।

शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप…
स्थानीय लोगों का आरोप है कि, बार-बार शिकायत करने के बावजूद नगर प्रशासन कार्रवाई करने में नाकाम रहा है। उनका कहना है कि, देरी के कारण लोग कुत्ते का शिकार बने। एक पीड़ित के रिश्तेदार ने कहा, “उसे सुबह-सुबह कुत्ते ने काटा। जब मैं उससे मिलने आ रहा था तो एक और व्यक्ति डॉग बाईट का शिकार हो गया था।

स्थानीय लोगों के लिए अलर्ट जारी…
नगर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अब इलाके में कुत्ता पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने अलर्ट भी जारी किया है और निवासियों को सावधान रहने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button