छत्तीसगढ़

टोलागांव : युवती के प्रेम विवाह करने पर समाज के दबंग लोगों ने परिवार वालों से 55 हजार अर्थदंड वसूलकर किया समाज से बहार!

छत्तीसगढ़/खैरागढ़: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के टोलागांव से एक संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग सुखराम साहू ने आरोप लगाया है कि उनकी पोती द्वारा प्रेम विवाह किए जाने के बाद उन्हें और उनके परिवार को सामाजिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, कथित तौर पर समाज से बहिष्कार की धमकी देकर उनसे 55 हजार रुपये की राशि वसूली गई और समाज को भोज कराने के लिए भी दबाव बनाया गया।

सुखराम साहू के अनुसार, उनके परिवार की एक युवती ने अपनी इच्छा से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों ने इसे सामाजिक मुद्दा बनाकर उनके परिवार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। आरोप है कि समाज से बहिष्कार की धमकी देते हुए उन पर आर्थिक दंड लगाया गया और 55 हजार रुपये की राशि वसूल की गई। पीड़ित का कहना है कि इसके अलावा समाज को भोजन कराने का भी दबाव बनाया गया, जिसका पालन उन्होंने किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button