छत्तीसगढ़

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, रायपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल…

छत्तीसगढ़/रायपुर : केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह रायपुर में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, टेक्सटाइल विभाग की समीक्षा बैठक, जनसंपर्क कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान और पौधरोपण जैसे विभिन्न आयोजनों में हिस्सा लेंगे. भाजपा ने उनके दौरे को संगठन और विकास दोनों दृष्टिकोणों से महत्वपूर्ण बताया है.

विकसित भारत के विजन पर होगा मंथन…
केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह 12 जून को दोपहर 2 बजे रायपुर पहुंचेंगे. दोपहर 3:15 बजे वे सड्डू स्थित इट्सा अस्पताल में आयोजित विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल होंगे.इसके बाद बैरन बाजार क्षेत्र के कार्यक्रमों में भाग लेते हुए शाम 5:30 बजे शांतिनगर स्थित विमतारा भवन में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शिरकत करेंगे. सम्मेलन में केंद्र सरकार के विकसित भारत विजन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा होगी.

टेक्सटाइल सेक्टर की गतिविधियों की होगी समीक्षा…
दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री शाम 7:30 बजे हैंडलूम, हस्तशिल्प, सिल्क और राज्य और क्षेत्रीय टेक्सटाइल अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में प्रदेश में वस्त्र उद्योग के विकास, योजनाओं के क्रियान्वयन और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

जनसंपर्क के जरिए लोगों तक पहुंचने की कोशिश…
गिरिराज सिंह अपने प्रवास के दौरान कई जनसंपर्क कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे. 13 जून को सुबह वे सदर बाजार के पास बुढ़ातालाब क्षेत्र में आयोजित विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल होकर स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे.

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का देंगे संदेश…
दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री सुबह 8:45 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बाबासाहब आंबेडकर चौक पर आयोजित सफाई अभियान में शामिल होंगे. इसके बाद सुबह 9:30 बजे खालसा स्कूल के सामने स्थित ऑक्सीजोन गार्डन में पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button